{"_id":"6a4c0d638e3ff31ad10d1f77","slug":"bright-sunshine-during-the-day-followed-by-a-four-degree-drop-in-temperature-due-to-evening-drizzle-amidst-the-clouds-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-158447-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दिन में खिली धूप, शाम को बादलों के बीच बूंदाबांदी से चार डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दिन में खिली धूप, शाम को बादलों के बीच बूंदाबांदी से चार डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर के अंदर नाली टूटने की वजह से जमा गंदा पानी। स्रोत- स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले में सोमवार को दिन भर तेज धूप खिली रही। शाम चार बजे बादलों के बीच बूंदाबांदी शुरू हुई तो गर्मी से राहत मिली। तेज हवा चलने के बीच तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सोमवार को सुबह से खिली तेज धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया था। शाम करीब 4 बजे के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। इस बीच हल्की बारिश शुरू हुई। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि मौसम में बदलाव हो रहा है। छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अच्छी बारिश के लिए अभी लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।
वहीं मानसून में जल निकासी को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो इस लेकर शहर के नाले-नालियों की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। नगर के परमानतपुर, कालीकुत्ती और ओलंदगंज में सफाई कराई जा रही है। कई मोहल्लों में अभी सफाई नहीं हो पाई है, इससे वहां की नालियां चोक हो जा रही हैं। इससे इन इलाकों में गंदगी है।
विज्ञापन
झमाझम बारिश नहीं होने से धान की रोपाई प्रभावित
जनपद के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश नहीं होने से धान की रोपाई का काम प्रभावित हो रहा है। कुछ किसान मशीन के सहारे खेत में पानी भरकर धान की रोपाई कर रहे हैं। लेकिन अधिकतर किसान अभी बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में खेतों में धूल उड़ रही है। किसानों को बारिश होने का इंतजार है।
तापमान न्यूनतम और अधिकतम
29 जून-- 39 31
30 जून-- 39 31
01 जुलाई-36 28
02 जुलाई-34 29
03 जुलाई-36 30
04 जुलाई-38 31
जुलाई-38 31
06 जुलाई-34 28

29 जून
30 जून
01 जुलाई-36 28
02 जुलाई-34 29
03 जुलाई-36 30
04 जुलाई-38 31
जुलाई-38 31
06 जुलाई-34 28