पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rural talent should receive modern training and financial support: Ajay Rai

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिले आधुनिक प्रशिक्षण व आर्थिक सहयोग : अजय राय

Tue, 07 Jul 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rural talent should receive modern training and financial support: Ajay Rai
जेवलिन थ्रोवर रोहित यादव के पिता को सम्मानित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। स्रोत- स
मीरगंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले जेवलिन थ्रोअर (भाला फेंक खिलाड़ी) रोहित यादव के आवास पर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद रोहित ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

रोहित यादव के परिजनों से मुलाकात के दौरान अजय राय ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकार की ओर से आधुनिक प्रशिक्षण, विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं और पर्याप्त आर्थिक सहयोग मिलना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार खिलाड़ियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान अजय राय ने खेल मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में खिलाड़ियों की समस्याएं शामिल नहीं हैं।भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अजय राय ने आरोप लगाया कि सरकार केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई का दिखावा करती है, जबकि बड़े दोषियों पर कार्रवाई करने का साहस नहीं दिखाती।इससे पहले अजय राय ने रोहित यादव के पिता सभाजीत यादव और माता पुष्पा देवी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा रोहित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed