पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The MLA tested the quality of development works being carried out at a cost of Rs 2 crore.

Jaunpur News: दो करोड़ से हो रहे विकास कार्यों की विधायक ने परखी गुणवत्ता

Tue, 07 Jul 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The MLA tested the quality of development works being carried out at a cost of Rs 2 crore.
शाहगंज कार्यो का निरीक्षण करते विधायक रमेश सिंह फोटो सूत्र विधायक प्रतिनिधि
शाहगंज। क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने सोमवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने पश्चिमी कौड़िया गांव में निर्माणाधीन तीन इंटरलॉकिंग मार्गों, शाहपंजा में एक इंटरलॉकिंग सड़क तथा भादी में एक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराने को कहा, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता दिनेश भास्कर, बेचन सिंह, सभासद अब्दुल्ला राइन, एजाज अली, मौलाना अकरम, मोनू तिवारी, गयासुद्दीन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed