{"_id":"697521b1cc094e48e8047f9d","slug":"cases-pending-in-courts-due-to-initial-errors-siddharth-nandan-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-148482-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरुआती त्रुटि के कारण अदालतों में लंबित हैं मुकदमे : सिद्धार्थ नंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरुआती त्रुटि के कारण अदालतों में लंबित हैं मुकदमे : सिद्धार्थ नंदन
फोटो-01: मछलीशहर तहसील परिसर में नवनिर्वाचित बार के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते उच्च न्यायालय के
Link Copied
विज्ञापन
मछलीशहर (जौनपुर)। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन ने कहा कि मुकदमे की शुरुआती त्रुटि के कारण ही अदालतों में लंबे समय तक मुकदमे लंबित रहते हैं। दावा तैयार करते समय प्रकीर्णवाद के हर पहलू को तथ्यों के आधार पर रखें, जिससे न्याय करने में सुगमता हो। वह शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों से मेरी अपील है कि अपने कार्यकाल में कोई ऐसा कार्य करें, जो भविष्य के लिए मिसाल बन सके। युवा अधिवक्ता अपने सीनियर से सबसे पहले कानूनी जानकारी और तौर तरीके सीखें। पूरी जिम्मेदारी के साथ मुकदमे की शुरुआत करें, जिससे मामला हाईकोर्ट तक न पहुंचे। अधिवक्ता की समाज में बदलाव लाने के लिए अच्छी सोच होनी चाहिए। अपने स्तर पर कोई कमी न रहे। इसके पहले न्यायमूर्ति ने तहसील बार के अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि ज्वाॅइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दिनेशचंद्र सिन्हा, डॉ. तेज बहादुर यादव, डॉ. आरबी. चौहान आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनींद्र दूबे, कोषाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विनय मौर्य, आय-व्यय निरीक्षक पद पर अनुराग सिन्हा समेत सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हूबेदार पटेल और संचालन विनय प्रिय पांडेय ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता इंदु प्रकाश सिंह, आरपी सिंह, नंदलाल यादव, हरि नायक तिवारी, विनय पांडेय, प्रेम बिहारी यादव, रघुनाथ प्रसाद, सरजू प्रसाद बिंद सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।