सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Criminal Shot in Leg During Police Shootout Three Arrested SI Also Injured in jaunpur

UP Encounter: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार, एसआई भी घायल

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 13 Mar 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ। उसके साथ दो अन्य बदमाश भी गिरफ्तार हुए। मुठभेड़ में एक एसआई भी घायल हुए हैं।  

Criminal Shot in Leg During Police Shootout Three Arrested SI Also Injured in jaunpur
घायल एसआई व गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के वेलाव पुल के पास बृहस्पतिवार की रात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जहां एक बदमाश के पैर में गोली लगी, वहीं दो अन्य बदमाश भी गिरफ्तार हुए। इस कार्रवाई में एक उपनिरीक्षक भी घायल हुए हैं। जबकि थानेदार श्रीप्रकाश शुक्ल के बुलेट प्रूफ जैकेट पर एक गोली लगी, जिसमें वे बाल- बाल बचे।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
बीते मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के गोसाईपुर में आरोपी ने जनसेवा केन्द्र संचालक को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस की टीम लगी हुई थी। इसी बीच पुलिस को सूचना लगी कि एक बाइक पर सवार अपराधी किस्म के तीन लोग बेलाव बाजार से कबूल पुर की तरफ आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पुल के पश्चिमी तरफ जंगल के पास घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख बदमाश पुलिस पर फायर झोंक दिए। एक गोली थानेदार श्रीप्रकाश शुक्ल के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जिसमें वे बाल- बाल बचे। जबकि एक गोली उपनिरीक्षक अरविंद के हाथ में लगी, जिसमें वह घायल हो गए। 

इसे भी पढ़ें; UP: मजार पर मत्था टेककर लौट रही विवाहिता को लिफ्ट दिया, फिर जबरन कपड़े से मुंह बंद कर किया सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश आदर्श यादव उर्फ अलगू पुत्र बेचू यादव निवासी विशुनपुर बसवत थाना गौराबादशाहपुर को दाहिने पैर में गोली लगी है। अमन यादव पुत्र लालसाहब यादव निवासी बगथरी थाना गौराबादशाहपुर को भागते समय बायें पैर चोट आई है। वहीं एक अन्य बदमाश भी दबोचा गया। घायलों को इलाज हेतु मौके से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed