{"_id":"69b312558daf90ceab04720b","slug":"fake-appointment-letter-of-amul-dairy-handed-over-after-taking-rs-15-lakh-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-151122-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डेढ़ लाख लेकर थमाया अमूल डेयरी का फर्जी नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डेढ़ लाख लेकर थमाया अमूल डेयरी का फर्जी नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अमूल डेयरी वाराणसी में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने बेरोजगार से डेढ़ लाख रुपये ठग लिया। साथ ही बदले में फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया, जिसकी जानकारी पीड़ित को तब हुई जब वह कंपनी में गया। हालांकि पीड़ित ने संबंधित नामजद ठग के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी कार्यालय में शुक्रवार को प्रार्थना पत्र दिया है। नेवढ़िया थाना क्षेत्र बनेवरा निवासी मुकेश सिंह ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि अपने मित्र विशाल के माध्यम से आरोपी धनेथू नेवढ़िया निवासी देवेंद्र पांडेय उर्फ मोनू से उसकी मुलाकात हुई। देवेंद्र ने धीरे-धीरे उसे विश्वास में लिया। एक दिन कहा कि अमूल कंपनी में उसकी अच्छी जान-पहचान है।
वहां पर वह सुपरवाइजर के पद पर नियुक्ति करा सकता है। प्रति माह 28190 रुपये वेतन मिलेगा। अगर रुपयों की व्यवस्था कर दो तो नौकरी लगवा दूंगा। मुकेश सिंह के मांगने पर डेढ़ लाख रुपये भेज दिया। आरोपी ने अमूल डेयरी वाराणसी में सुपरवाइजर के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया।
साथ ही कहा कि कुछ दिन रुक जाइए। अमूल डेयरी में नियुक्ति हो गई है। नियुक्ति पत्र मिल गया है, जब भी वहां जाने के लिए वह कहता तब-तब आरोपी आजकल कहकर टाल देता। शंका हुई तो उसने वाराणसी जाकर अमूल कंपनी में जानकारी ली। पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। कंपनी से कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। आरोपी से कई बार आग्रह किया, उसके बावजूद भी रुपये वापस नहीं किया। इस पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है।
Trending Videos