फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   crore rupees will be spent on the rejuvenation of Lapri Atraura-Mubarakpur road.

Jaunpur News: 25 करोड़ से लपरी अतरौरा-मुबारकपुर मार्ग का होगा कायाकल्प

Tue, 28 Jul 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
crore rupees will be spent on the rejuvenation of Lapri Atraura-Mubarakpur road.
60 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होगा आसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग 225 से लपरी से अतरौरा होते हुए मुबारकपुर तक मार्ग को चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण के तहत सुधारा जाएगा। इसमें करीब 25 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जिसका प्रस्ताव शासन स्तर पर भेज दिया गया है। इस मार्ग का निर्माण होने से 60 हजार से अधिक लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।

लपरी-अतरौरा- मुबारकपुर मार्ग से लोग खुटहन, शाहगंज, जौनपुर व आजमगढ़ तक आवागमन करते हैं। दो साल से मार्ग जर्जर होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन और दुश्वार हो जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कतें बीमार व स्कूली बच्चों को होती हैं। इस मार्ग की मरम्मत के लिए लगातार मांग की जा रही थी, इसके मद्देनजर पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेज दिया गया है। बजट जारी होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि लपरी-अतरौरा मार्ग को चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट जारी होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article