सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees gathered on the arrival of Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda

Jaunpur News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगमन पर उमड़े श्रद्धालु

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered on the arrival of Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda
गो रक्षार्थ सेवा यात्रा के दौरान बिजेथुवा धाम में दर्शन पूजन करते अविमुक्तेश्वरानन्द स्रोत-संवा
विज्ञापन
सुइथाकलां। गो रक्षार्थ सेवा यात्रा लेकर शनिवार देर शाम जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती क्षेत्र के पिपरौल गांव पहुंचे। वहां पहले से एकत्रित श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच उनका स्वागत किया। इसके पूर्व पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में भी श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा निर्धारित समय से पांच घंटे विलंब से पिपरौल पहुंची, फिर भी भक्त उनके दर्शन को लालायित दिखे। पिपरौल स्थित एक विद्यालय में यात्रा के ठहराव के लिए प्रबंध किया गया था, जहां उन्होंने अपने शिष्य के नवनिर्मित गृह प्रवेश कार्यक्रम में भाग लिया। रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह अपने अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान किया। इस मौके पर श्यामनारायण तिवारी, बृजेश उपाध्याय, आनंद देव तिवारी, संजय तिवारी, सुरेश पांडेय, दुष्यंत मिश्र, प्रभाकर तिवारी, राम जनम आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed