सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The team that went to investigate illegal mining was attacked, the accused escaped after freeing the backhoe loader

Jaunpur News: अवैध खनन पकड़ने गई टीम पर हमला, बैकहो लोडर छुड़ाकर भागे आरोपी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The team that went to investigate illegal mining was attacked, the accused escaped after freeing the backhoe loader
केराकत थाने में सीज दोनों ट्रैक्टर
विज्ञापन
थानागद्दी (जौनपुर)। केराकत थानाक्षेत्र के चत्तारी गांव में अवैध खनन की जांच करने पहुंची खान विभाग की टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। खान निरीक्षक ने थाने में तहरीर देकर भट्ठा स्वामी, बैकहो लोडर मालिक, चालक समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जौनपुर के खान निरीक्षक सुखेंद्र सिंह का आरोप है कि शनिवार की रात अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर चत्तारी गांव में अवैध खनन की जांच की गई। रात करीब नौ बजे मौके पर दो ट्रैक्टर मिट्टी लोड और एक बैकहो लोडर से खनन किया जा रहा था। जांच के दौरान संबंधित लोगों से खनन की अनुमति और दस्तावेज मांगे गए लेकिन उन्होंने कोई वैध कागजात नहीं दिखाया। पूछताछ में पता चला कि मिट्टी क्षेत्र के पिंटू सिंह के ईंट भट्ठे पर ले जाई जा रही थी और बैकहो लोडर भी उसी की बताई गई। खान निरीक्षक का आरोप है कि जब दोनों ट्रैक्टर और बैकहो लोडर को पकड़कर केराकत थाने ले जाया जा रहा था, तभी मई गांव के पास एक कार से पहुंचे 5-6 लोगों ने वाहन छुड़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि उन लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद बैकहो लोडर को छुड़ाकर भाग गए। खान निरीक्षक ने घटना की सूचना तत्काल अपर जिलाधिकारी को दी, जिसके बाद उपजिलाधिकारी केराकत के निर्देश पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के सहयोग से दोनों ट्रैक्टरों को थाना परिसर में खड़ा कराया गया। खान निरीक्षक ने आरोप लगाया है कि संबंधित लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई और अवैध खनन में संलिप्त पाए गए। केराकत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि खान निरीक्षक की तहरीर के आधार पर टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed