जौनपुुर। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में इलाज के लिए जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज ज्यादा आए। 140 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। मछलीशहर के जमालपुर पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 21 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। डॉ. आरके यादव ने 8 पुरुष, 11 महिलाओं और 2 बच्चों का इलाज किया। डॉक्टर ने बताया कि श्वांस, गैस्ट्रो, डायबिटीज, चर्मरोग, हाईपरटेंशन, बुखार आदि के मरीज आए। मेले में फार्मासिस्ट राय साहब, नेत्र सहायक हरिवंश गौतम और एएनएम माला देवी उपस्थित रहीं। सिंगरामऊ : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में हुआ। मेले में 77 मरीजों का इलाज किया गया। महिला चिकित्सक पूजा त्रिपाठी ने भी मरीजों का इलाज किया। क्षेत्र के पीएचसी जमऊपट्टी में डॉ. सुशील कुमार की देखरेख में 11 मरीजों का इलाज किया गया। मरीजों में जुकाम, बुखार, खांसी, शुगर, गठिया के मरीज की संख्या अधिक रही। डॉ. वर्मा ने मौसम के उतार-चढ़ाव और भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी। तेजी बाज़ार : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में डॉ. श्रीनिवास निगम ने बताया कि 36 मरीज आए। सभी की जांच कर दवा दी गई। गर्मी से बचाव के उपाय बताए गए। ओआरएस पावडर दिया गया। सभी को लू से बचाव के लिए टिप्स दिए गए। चार गर्भवती महिलाएं एवं धात्री का एनम रंभा सिंह ने वजन और चेकअप किया। आयरन, कैल्शियम और विटामिन की दवाएं दी गईं। इस दौरान फार्मासिस्ट, वार्डबॉय, एलटी, दिलीप यादव आदि रहे।