{"_id":"69d3ff420819c753c10807d7","slug":"dissatisfaction-over-division-of-work-in-puvi-teachers-submitted-memorandum-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-152894-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पूविवि में कार्यों के बंटवारे पर असंतोष, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पूविवि में कार्यों के बंटवारे पर असंतोष, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अनियमितता को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। स्रोत-संवाद
Link Copied
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों के वितरण को लेकर शिक्षकों का असंतोष अब खुलकर सामने आ गया है। लंबे समय से उपेक्षा और पक्षपात के आरोपों से नाराज बड़ी संख्या में शिक्षकों ने एकत्र होकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा और कार्यों के समान अवसर की मांग की उठाई। शिक्षकों का कहना है कि विश्वविद्यालय में समितियों, मूल्यांकन, निरीक्षण और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में कोई पारदर्शिता नहीं है। इससे असंतुलन और असमानता की स्थिति बनती जा रही है। ज्ञापन सौंपते समय शिक्षकों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण कार्यों में वर्षों से कुछ ही लोगों को लगातार अवसर दिए जा रहे हैं। जबकि बड़ी संख्या में योग्य शिक्षक इन जिम्मेदारियों से वंचित रह जाते हैं। इस दौरान डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में सभी शिक्षकों को समान अवसर मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं होना चाहिए। डॉ. राज बहादुर यादव ने कहा कि योग्य शिक्षकों को लगातार नजरअंदाज किया जाना चिंता का विषय है। डॉ. यदुवंश ने कार्यों के संतुलित वितरण पर जोर देते हुए कहा कि यदि व्यवस्था पारदर्शी होगी तो शिक्षकों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होगा। डॉ. लक्ष्मण सिंह ने रोटेशन प्रणाली लागू करने की मांग की। डॉ. संजय शर्मा ने विश्वविद्यालय को एक परिवार बताते हुए कहा कि परिवार में समानता और पारदर्शिता अनिवार्य होती है। डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि शिक्षकों की व्यापक सहभागिता से ही शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार संभव है। डॉ. प्रशांत त्रिवेदी ने कहा कि अवसरों का संतुलित वितरण समय की आवश्यकता है। डॉ. उज्ज्वल सिंह ने कहा कि शिक्षक के रूप में उनका अधिकार मिलना चाहिए। पैनल, प्रैक्टिकल, शिक्षक अप्रूवल, निरीक्षण मंडल और ऑब्जर्वर की सूची सार्वजनिक की जानी चाहिए। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति शिक्षकों का विश्वास बना रहेगा। इस अवसर पर डॉ. राजेश सिंह, प्रोफेसर आलोक सिंह, सुभाष चंद्र बिश्नोई, रजनीश सिंह, सुभाष वर्मा, डीआर अनीश यादव, डॉ. अनुराग चौधरी, डॉ. हरी बैग्स यादव, डॉ. संजय, डॉ. मनोज, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. जितेश सिंह, जेके राव, डॉ. राकेश यादव, डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. सच्चिदानंद पांडेय, डॉ. विकास आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।