सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drizzle accompanied by strong winds brings relief from the heat

Jaunpur News: तेज हवा के साथ बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Drizzle accompanied by strong winds brings relief from the heat
सिंगरामऊ क्षेत्र में पड़ी बिनौरी। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम में रविवार को अचानक बदलाव हो गया। तेज हवा चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि दोपहर बाद धूप निकल आई लेकिन हवा चलने के कारण लोगों को कुछ सुकून रहा। चार पांच दिन तेज हवा के साथ बारिश की संभावना रहेगी। पिछले कुछ दिनों से जिले का पारा तल्ख था। सुबह से ही निकल रही चटकती धूप और गर्म हवा से लोग परेशान थे। सुबह अचानक फिर मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवा चलने लगी। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। धूल उड़ी, जो लोगों की आंखों में जा घुसी। कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम नरम हुआ और गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली। दोपहर बाद फिर धूप निकल आई लेकिन बीच-बीच में आसमान में बदली छा जाती रही। तेज हवा चलने और बूंदाबांदी का असर ये रहा कि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान घटकर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस संबंध में राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चार पांच दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। सिंगरामऊ/बदलापुर। क्षेत्र में रविवार को सुबह साढ़े सात बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे। सिंगरामऊ क्षेत्र के कुमारपट्टी, भूला, करमपुर, हरिहरपुर सहित कई गांव में ज्यादा मात्रा में ओले गिरे। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई। आंधी बारिश के दौरान गरजने चमकने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। कई जगहों पर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। हालांकि लगभग एक घंटे में स्थिति सामान्य हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed