सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Due to old enmity, they entered the house, beat up the people and stole the gold chain.

Jaunpur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, सोने की चेन लूटी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Due to old enmity, they entered the house, beat up the people and stole the gold chain.
विज्ञापन
सुरेरी। थानाक्षेत्र के नोनरा (सियरही) गांव में बुधवार दोपहर पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने एक घर में घुसकर उत्पात मचाया। पीड़ित नागेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos


आरोप है कि जब नागेंद्र के भाई इंद्रजीत चारा लेकर घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही कमलेश सिंह, महेंद्र, आकाश, जयकिशन, रामनिहाल और विजय प्रकाश ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने आई नागेंद्र की भाभी रीना को भी बेरहमी से पीटा गया। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने इस दौरान सोने की चेन भी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में कराया गया है। सुरेरी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फॉरेंसिक साक्ष्य और बयानों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed