{"_id":"6a2857e76b0df9fe9303f25a","slug":"eow-arrests-ration-dealer-in-food-grain-scam-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-156748-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: खाद्यान्न घोटाले में ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: खाद्यान्न घोटाले में ईओडब्ल्यू ने कोटेदार को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) वाराणसी की टीम ने मंगलवार को जौनपुर के खाद्यान्न घोटाले में कोटेदार सुरेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वर्ष 2004-05 में हुए 16.50 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता मामले से की गई है। टीम ने आरोपी को केराकत क्षेत्र से पकड़ा है।
वर्ष 2004-05 में केंद्र और राज्य सरकार की संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना चल रही थी। इसके तहत नाली निर्माण, संपर्क मार्ग और मिट्टी भराई जैसे काम होने थे। इनमें काम करने वाले मजदूरों को मजदूरी के रूप में चावल मिलना था।
हालांकि, जिम्मेदार बीडीओ, कार्य प्रभारी आदि वित्तीय अनियमितताएं कर सरकारी धन का गबन कर लिया। इस संबंध में वर्ष 2020 में थाना ईओडब्ल्यू वाराणसी में अभियोग पंजीकृत हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त अन्य अभियुक्तों के साथ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लगभग 16.50 लाख रुपये शासकीय धन के गबन के अपराध में शामिल है।
विज्ञापन
जांच में केराकत कोतवाली क्षेत्र के हुरहुरी निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह का नाम आया, जो सस्ते गल्ले की दुकान (कोटा) चलाता है। पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू वाराणसी प्रदीप कुमार की ओर से गठित टीम ने सुबह लगभग नौ बजे सुरेंद्र प्रताप सिंह को केराकत क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।