सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three academicians nominated as members of the PUVVN Executive Council.

Jaunpur News: तीन शिक्षाविद पूविवि कार्य परिषद के सदस्य नामित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three academicians nominated as members of the PUVVN Executive Council.
विज्ञापन
मल्हनी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने तीन शिक्षाविदों को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कार्य परिषद का सदस्य नामित किया है।

राज भवन से जारी पत्र में डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित, प्रो. अरविंद कुमार सिंह और प्रो. रणंजय सिंह को कार्य परिषद का सदस्य नामित किया गया है। डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित एवं प्रो. रणंजय सिंह दूसरी बार विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के सदस्य बनाए गए हैं। तीनों शिक्षाविद राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के आजीवन सदस्य हैं।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रो. ओम प्रकाश चौधरी, प्रो. रामजी पाठक, प्रो. आनंद शंकर चौधरी, डॉक्टर नलिन कुमार मिश्रा, प्रो. पुष्पा सिंह, प्रो. मुक्ता राजे, प्रो. अवनीश सिंह, डॉ. रविकांत सिंह, प्रो. दयाशंकर सिंह यादव, प्रोफेसर मनोज मिश्रा, प्रो. राकेश कुमार पांडेय ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed