सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student returning from exam dies after bike crashes into electric pole.

Jaunpur News: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Student returning from exam dies after bike crashes into electric pole.
बरसठी क्षेत्र के मंगरी गांव निवासी मृतक आदर्श उपाध्याय की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र के हंसिया गांव के पास मंगलवार को बीएससी की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र की बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत ने परिवार में मातम छा गया। मां की चीख-पुकार और पिता के चेहरे पर पसरा दर्द देख हर कोई गमगीन हो गया।

थाना क्षेत्र के मंगरी गांव निवासी आनंद उपाध्याय का इकलौता पुत्र आदर्श उपाध्याय (23) मंगलवार को अपनी बाइक से हंडिया में बीएससी अंतिम वर्ष की अंतिम परीक्षा देकर वापस घर आ रहा था। इसी दौरान हंसिया गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक छात्र के पिता आनंद उपाध्याय गांव में लंबे समय से कोटेदार हैं। आदर्श परिवार का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि आदर्श पढ़ाई पूरी कर अपने भविष्य को संवारने में जुटा था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं। लेकिन एक हादसे ने उन उम्मीदों को एक पल में उजाड़ दिया। मां वंदना उपाध्याय रोते-रोते बेसुध हो जा रही थीं। पिता आनंद उपाध्याय भी गहरे सदमे में हैं।
घर पहुंचे ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे। युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed