सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Farmer dies from electric current in farm fence; body not allowed to be removed for ten hours.

Jaunpur News: खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट से किसान की मौत, दस घंटे तक शव नहीं उठने दिया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies from electric current in farm fence; body not allowed to be removed for ten hours.
खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मृत रामलाल गौतम। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
महराजगंज। खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से किसान रामलाल गौतम की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव उठाने से इन्कार कर दिया। मौके पर प्रशासन और पांच थानों की पुलिस पहुंची।

करीब 10 घंटे चले हंगामे के बाद प्रशासन ने मुआवजा व दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया तो रात 3 बजे अंतिम संस्कार के लिए शव उठाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सराय दुर्गादास निवासी संतोष गौतम ने बताया कि उनके छोटे भाई रामलाल गौतम (40) गांव के ही जनार्दन मिश्रा का खेत किराये पर लेकर धान की बेहन डालने की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार को शाम लगभग पांच बजे जब वह खेत में पहुंचे थे। इसी दौरान वो बगल के प्रमोद मिश्रा के सब्जी के खेत के चारों तरफ लगी लोहे के तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें कोल्हुआ स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन करीब 7 बजे शव घर ले आएं और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने दोषी के विरुद्ध कारवाई, 20 लाख मुआवजा,आवास व पट्टा की मांग की। सूचना मिलते ही मौके पर महराजगंज, सुजानगंज, तेजी बाजार व सिंगरामऊ की पुलिस टीम व सीओ बदलापुर के साथ मौके पर पहुंच गई।
तहसीलदार बदलापुर योगेंद्र पांडे ने बताया कि आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत उन्हें 5 लाख तक सहायता राशि दी जाएगी। नाबालिग बच्चों के शिक्षा आदि का खर्च सरकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत वहन करेगी।
कृषि पट्टा व नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के पद पर प्राथमिकता के आधार पर इनकी पत्नी का चयन किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद रात 3 बजे परिजनों ने शव उठाया।

खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मृत रामलाल गौतम। स्रोत-परिजन

खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मृत रामलाल गौतम। स्रोत-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed