सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four stolen Kalash vessels recovered, buyer arrested.

Jaunpur News: चोरी के चार कलश बरामद, खरीदार गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Four stolen Kalash vessels recovered, buyer arrested.
विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के बघनरी गांव स्थित शिव मंदिर से चोरी हुए चार कलश बरामद करते हुए पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कलश बेचने वाले आरोपी ने पूछताछ में मंदिर से चोरी की बात स्वीकार की है। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव की तहरीर के अनुसार 16 जून को सोशल मीडिया पर बघनरी स्थित शिव मंदिर से कलश चोरी होने की सूचना वायरल हुई थी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी हुआ कलश बेलवा बाजार स्थित एक दुकानदार के पास है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की। बेलवा बाजार निवासी राकेश सरोज ने पूछताछ में बताया कि उसने जमालपुर लोरिका निवासी कोमल मिश्र उर्फ गजानंद से कलश खरीदा था। इसके बाद पुलिस उसे साथ लेकर आरोपी के घर पहुंची। पूछताछ में कोमल मिश्र ने उक्त गांव में शिव मंदिर से कलश चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूर्व में भी मंदिरों से कलश चोरी कर उसी दुकानदार को बेचने की जानकारी दी।

तहरीर के अनुसार पूछताछ के दौरान कोमल मिश्र गंभीर बीमारी से पीड़ित मिला। उसकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए नोटिस तामील कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं चोरी का माल खरीदने के आरोप में राकेश सरोज को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने राकेश के कब्जे से पीतल एवं अन्य धातु के चार कलश बरामद किए हैं। बरामद कलशों को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मंदिर से चोरी हुए चार कलश बरामद कर लिए गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed