सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two bikes collide while descending from an underpass; elderly man dies, three injured.

Jaunpur News: अंडर पास से नीचे उतरते समय दो बाइक में टक्कर, वृद्ध की मौत, तीन घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide while descending from an underpass; elderly man dies, three injured.
विज्ञापन
मीरगंज। सेमरी अंडर पास के पास बुधवार की दोपहर में दो बाइक की टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए।

थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद सिंह कमासिन गांव के जवाहर यादव (60) बाइक से मुगराबादशाहपुर गये थे। दोपहर 12 बजे वे लौट रहे थे। उनके साथ कमासिन गांव के ही रामकरन यादव (58 वर्ष) बैठे थे। वे सेमरी अंडर पास के नीचे पहुंचे तभी मछलीशहर की तरफ से तेज रफ्तार बुलेट सर्विस लेन से नीचे उतर रही थी। दोनों बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। एकांत होने के कारण हादसे के समय वहां कोई नहीं था। राहगीरों की नजर पड़ी तो सूचना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले बुलेट सवार दो घायल एंबुलेंस से मछलीशहर सीएचसी भेजे जा चुके थे। वहां से उन्हें जौनपुर रेफर कर दिया गया। उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल रामकरन को इलाज के लिए सीएचसी मछलीशहर पहुंचवाया गया। जवाहर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
बाइक की टक्कर से वृद्ध की जान गई-बक्शा। थाना क्षेत्र के लखौवा बाजार में बुधवार को सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बाबूपुर गांव निवासी एजाज अहमद (62) किसी काम से लखौवा बाजार आए थे। बाजार में वह खड़े थे, उसी दौरान तेज रफ्तार से जा रहा बाइक चालक एजाज को जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में एजाज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराने जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत-खुटहन। बारात में हुए विवाद के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने जा रहे अंगुली गांव निवासी भानुप्रताप चतुर्वेदी (73) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजन बगैर पुलिस को सूचित किए शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिए। मृतक के बेटे राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार की शाम मुबारकपुर गांव से सरायख्वाजा क्षेत्र के छबीलेपुर गांव में बरात गई थी। इसमें पड़ोसी गांव अंगुली के लोग भी शामिल थे। द्वारपूजा के समय दोनों गांवों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई।
विज्ञापन

रात में ही मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए अंगुली गांव निवासी भानुप्रताप चतुर्वेदी (73) खुटहन थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में होने की बात कहते हुए वहां जाकर प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी। थाने से लौटते समय इमामपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में भानु प्रताप चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन उन्हें तत्काल गभीरन बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दियाा। स्वजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर ले जाकर बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
थानागद्दी। केराकत थाना क्षेत्र के शिवरामपुर खुर्द गांव के पास मंगलवार रात लगभग नौ बजे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उमरवार गांव के राज बहादुर निगम किसी काम से मंगलवार की रात थानागद्दी जा रहे थे। थानागद्दी-मोढेला मार्ग पर जैसे ही वह शिवरामपुर गांव के गेट के सामने पहुंचे, सामने से आ रहे किसी वाहन से उनकी टक्कर हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले गए। केराकत प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
स्पीड ब्रेकर पर असंतुलित होकर बाइक से गिरी महिला
खेतासराय। थाना क्षेत्र के भदैला नहर के समीप बने स्पीड ब्रेकर पर बुधवार की दोपहर बाइक असंतुलित होने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव निवासी मोहम्मद करीम ने बताया कि वो अपनी बुआ नगीना को दवा दिलाने के लिए आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र एक गांव गए थे। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। फुलेश और अब्बोपुर गांव के बीच भदैला नहर के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक अचानक असंतुलित हो गई। इससे पीछे बैठी नगीना सड़क पर गिर गईं। महिला को नजदीक के निजी अस्पताल पहुंचाया।। संवाद
घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
खेतासराय। थाना क्षेत्र के सोंगर गांव के पास तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल महिला की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीधा गांव निवासी सरिता (28) सोमवार को परिवार के एक युवक के साथ बाइक से रिश्तेदारी से घर लौट रही थीं। मृतका के पति वीरेंद्र ने बताया कि सोंगर गांव के पास अमरेथुआं मोड़ पर हुए सड़क हादसे में वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजन उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान तीसरे दिन उनकी मौत हो गई। बीएचयू प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को शव घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। घटना से गांव में शोक की लहर है।


बालू लदा ट्रक खड़ कर वाहन से उतरा चालक गिरा, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। बरसठी रोड पर मंगलवार की सुबह 9 बजे बालू लदे ट्रक के चालक की मौत हो गई। घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चालक बिजली के तार के संपर्क में आ गया था, जबकि कुछ ग्रामीणों के अनुसार वह अचानक सड़क पर गिर पड़ा, इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित हुसैनपुर गांव निवासी सुभाष (32) बालू लदे ट्रक को लेकर बरसठी रोड पर पहुंचा था। बताया जाता है कि ट्रक खड़ा करने के बाद जैसे ही वह वाहन से नीचे उतरा, अचानक सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। घटना को देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और रामपुर पुलिस ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। घायल चालक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed