{"_id":"6a32ffe505095cff3603a532","slug":"the-1800-km-gangotri-gangasagar-yoga-yatra-reaches-the-ghats-of-kashi-jaunpur-news-c-20-vns1021-1432927-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: काशी के घाट पर पहुंची 1800 किमी चलने वाली ''''गंगोत्री-गंगासागर'''' योग यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: काशी के घाट पर पहुंची 1800 किमी चलने वाली ''''गंगोत्री-गंगासागर'''' योग यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशी में गंगा घाटों पर बुधवार को ''''गंगोत्री-गंगासागर'''' योग यात्रा पहुंची। उत्तराखंड में गंगा उद्गम स्थल गंगोत्री से आए योग यात्रियों ने अभ्यास कर रविदास घाट पर स्वस्थ वृद्धावस्था, मानसिक संतुलन और तनाव प्रबंधन की सीख दी। ऋषिकेश, हरिद्वार, प्रयागराज से वाराणसी पहुंची यह यात्रा अब पटना और हुगली तक जाएगी।
यात्रा 13 जून को शुरू हुई है, जो 20 जून तक चलेगी। इसमें बड़ी संख्या में योग साधक, विद्यार्थी, समाजसेवी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और आयुष मंत्रालय की महानिदेशक डॉ. चित्रा बी. जी. रहीं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर यह यात्रा की जा रही है।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ‘बबलू’ ने योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। सामूहिक योगाभ्यास, जन-जागरूकता गतिविधियों और संवाद सत्र हुए। यहां मौजूद सभी नागरिकों ने 21 जून को होने वाले दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता का संकल्प भी लिया। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो. राजाराम शुक्ल ने स्वागत, संयोजक प्रो. शशिकांत द्विवेदी ने धन्यवाद और कार्यक्रम का संचालन आचार्य वागीश ओझा ने किया।