फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Frustrated employment workers submitted a memorandum due to not receiving salaries for 13 months

Jaunpur News: 13 महीने से लंबित मानदेय नहीं मिलने से क्षुब्ध रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 15 Oct 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Frustrated employment workers submitted a memorandum due to not receiving salaries for 13 months
संवाद न्यूज एजेंसी बक्शा। ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को बीते 13 महीने से लंबित मानदेय का भुगतान नहीं मिलने से नाराज रोजगार सेवकों ने बीडीओ को संबोधित ज्ञापन एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव को सौंपा। रोजगार सेवकों ने बताया कि होली बीत गई, दिवाली आ गई, लेकिन पर्व पर भी मानदेय न मिलने से रोजगार सेवकों के समक्ष भुखमरी का संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ज्ञापन में आगामी 19 अक्तूबर तक संपूर्ण भुगतान न होने की दशा में विभागीय कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक प्रभारी जिला महामंत्री राकेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उर्मिला यादव के नेतृत्व में एकत्रित दर्जनों रोजगार सेवकों ने बीडीओ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके पहले रोजगार सेवकों ने बैठक कर भुगतान न होने तक कार्य को बंद करने की बात कही। इस दौरान मीडिया प्रभारी सचिन पांडेय, महेंद्र यादव, जयशंकर यादव, ओमप्रकाश, सौरभ सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, प्रद्युम्न यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed