सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   groom killed just five kilometers away from his home In Jaunpur

यूपी में दूल्हे का कत्ल: बरात लेकर पांच किमी दूर ही पहुंचा, गाड़ी रोक गोलियों से भूना; इंतजार करती रही दुल्हन

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 02 May 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के जौनपुर में दूल्हे की हत्या का मामला सामने आया है। दूल्हा बरात लेकर घर से पांच किमी दूर पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक करते हुए रोक लिया और गोलियां बरसा दीं।

groom killed just five kilometers away from his home In Jaunpur
जौनपुर में दूल्हे की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

जौनपुर के खेतासराय थाना इलाके के बादशाही बाजार में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने शादी के लिए जा रहे दूल्हे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर गोली मार कर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद जौनपुर की तरफ भाग निकले।
Trending Videos


घर से पांच किमी दूर दूल्हे की हत्या के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर देर रात तक सर्किल के सभी थानों की फोर्स तैनात रही। घटना के कारण को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरायख्वाजा थाना इलाके के बडौर गांव निवासी आजाद बिंद (25) पुत्र रामलखन बिंद की बरात दस किमी दूर खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर जम जमदहां गोरखनाथ बिंद के घर जा रही थी। बरात करीब पांच किमी दूर आगे बादशाही बाजार पहुंची थी। 

आरोप है कि पहले से घात लगाए अपाची बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हे पर तमंचे से तीन राउंड फायरिंग की, जो दूल्हे को लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बराती जब तक कुछ समझ पाते हमलावर जौनपुर की तरफ भाग निकले। 

 

वहीं, गोली लगने से दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शव को संरक्षण में लेकर जांच की जा रही है।

बरात का इंतजार कर रहे थे दुल्हन पक्ष के लोग, मिली हत्या की खबर
दूल्हे आजाद की हत्या की खबर से दुल्हन पक्ष के लोग रात करीब साढ़े नौ बजे तक अनजान रहे। वे बरात के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। जैसे ही वारदात की जानकारी मिली, वहां हड़कंप मच गया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए पुलिस टीमें जांच में लगी हुई हैं। 
 

अपराधी किस्म के लोगों की संगत में रहता था आजाद
पुलिस के मुताबिक, यह भी चर्चा है कि आजाद की संगत कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से थी, जिनसे मनमुटाव के बाद वे उसे पसंद नहीं करते थे और उसे धमकी भी दी गई थी। कुछ लोगों ने उसकी शादी को लेकर भी आपत्ति जताई थी। 

लोग इस घटना को आशनाई के मामले से जोड़कर देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आजाद को खतरे की आशंका पहले से थी, जिसके चलते वह अपनी पसंद की गाड़ी में सवार होकर निकला था।

 

इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो युवकों (उम्र 22-25 वर्ष) ने पेशेवर अंदाज में उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उसके चेहरे, पेट और नीचे के हिस्से में लगी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

आजाद के भाई आकाश ने बताया कि हमलावर गाड़ी को ओवरटेक करके दूल्हे की कार को रोक दिए थे। इधर, रात करीब साढ़े नौ बजे तक दुल्हन पक्ष के लोग घटना से अनजान थे और स्वागत की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही दूल्हे की हत्या की खबर पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई। 

 

दुल्हन सहित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, दूल्हे के घर भी मातम छा गया। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed