सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Home Guards Recruitment Exam: General Knowledge and Science questions confused students

होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा : सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सवालों ने उलझाया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Home Guards Recruitment Exam: General Knowledge and Science questions confused students
परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की केंद्र के बाहर जांच करती पुलिस स्रोत संवाद - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा का सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से समापन हो गया। जिले के 19 केंद्रों पर तीन दिनों तक चली इस प्रक्रिया में कुल 76.93 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। प्रशासन की मुस्तैदी के बीच हजारों युवाओं ने खाकी पहनने के अपने सपने के लिए दमखम दिखाया। नोडल अधिकारी एवं एएसपी ग्रामीण आतिश सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 50,400 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 38,765 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 6625 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अंतिम दिन सोमवार को दो पालियों में कुल 16,800 अभ्यर्थियों में से 12,899 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर मध्यम रहा, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान के खंड ने काफी पसीना छुड़वाया। परीक्षार्थियों के अनुसार, सामान्य ज्ञान में कुछ प्रश्न काफी पुराने थे तो कुछ एकदम समसामयिक, जिसकी वजह से समय प्रबंधन में चुनौती आई और कई छात्रों के प्रश्न भी छूट गए। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि पूरी परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और सभी केंद्रों पर सुचारू रूप से प्रक्रिया संपन्न कराई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed