सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The body of a student was found hanging from the fan in the room

Jaunpur News: कमरे में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The body of a student was found hanging from the fan in the room
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थानाक्षेत्र के जहरूद्दीनपुर गांव में सोमवार सुबह स्नातक अंतिम वर्ष की एक छात्रा का शव घर के अंदर कमरे में पंखे में फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार अनुसूचित बस्ती निवासी लक्ष्मीशंकर की पुत्री आकांक्षा उर्फ गोल्डी (20) स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा थी। रविवार रात में रोजाना की भांति वह परिजनों के साथ भोजन के उपरांत छत पर सोने चली गई। घर के कुछ अन्य सदस्य बाहर द्वार पर सोए थे। सुबह मृतका के चाचा घर के अंदर गए और बंद कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे किंतु अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो खिड़की से झांककर देखा। आकांक्षा का शव पंखे के सहारे झूल रहा था। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मची और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। घटना के पीछे की वजह परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। सरपतहां थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed