{"_id":"6a1dddd88ff4e7fbfb01fa88","slug":"hospital-sealed-for-administering-wrong-injection-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-156207-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप में अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप में अस्पताल सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर सोमवार को नगर पंचायत रामपुर नगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में निजी अस्पतालों में अफरातफरी की स्थिति रही।
शिकायतकर्ता आसिफ अली ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर आरोप लगाया था कि 11 जनवरी को वह अपनी पत्नी की प्रसव कराने कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में उनकी पत्नी का उपचार लापरवाही पूर्वक किया गया। कमर में गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां लंबे समय तक उपचार चला और लगभग 2 लाख से अधिक खर्च आया। आसिफ अली का कहना है कि अस्पताल की कथित लापरवाही के कारण उनकी पत्नी को गंभीर शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी। न्याय की उम्मीद में उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
शिकायत प्राप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान अस्पताल में अभिलेखों ,उपचार प्रक्रिया चिकित्सीय व्यवस्थाओं तथा अन्य संबंधित बिंदुओं की गहन जांच पड़ताल की गई। जांच टीम में मरीज के परिजनों से भी जानकारी प्राप्त की और उपलब्ध दस्तावेजों का परीक्षण किया। सोमवार को जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें शिकायत में लगाए गए आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर रामपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात कुमार यादव ने कृष्णा हॉस्पिटल को सील कर दिया।

Trending Videos