{"_id":"6a1dde3fd9a43b6b1f01febc","slug":"janghai-flyover-girder-installation-work-begins-train-services-halted-for-two-hours-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-156193-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंघई फ्लाईओवर: शुरू हुआ गार्डर चढ़ाने का काम, दो घंटे रुका रहा ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंघई फ्लाईओवर: शुरू हुआ गार्डर चढ़ाने का काम, दो घंटे रुका रहा ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
जंघई फ्लाईओवर पर गर्डर चढ़ाता क्रेन। स्रोत-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। बहुप्रतीक्षित जंघई फ्लाईओवर के निर्माण ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को रेलवे से मेगा ब्लॉक की अनुमति मिलने के बाद, रेलवे और नेशनल हाईवे (एनएच) के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गर्डर चढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया। यह कार्य अगले दो दिनों तक और चलेगा, जिसके बाद इस रूट पर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
सोमवार को जंघई और नीभापुर रेलवे स्टेशन के बीच भारी-भरकम क्रेनों की मदद से गार्डर चढ़ाने का काम किया गया। दोपहर 12.40 बजे से लेकर 2.40 बजे तक रेलवे द्वारा ब्लॉक दिया गया था। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर इस रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से रोक दिया गया और दो गर्डर सफलतापूर्वक चढ़ाए गए।
जंघई बाईपास पर बनने वाले फ्लाईओवर पर गर्डर चढ़ाने के लिए रेलवे से एनओसी (अनुमति) न मिलने के कारण काम अधर में लटका हुआ था। अब रेलवे से हरी झंडी मिलने के बाद क्षेत्रवासियों को जल्द ही जाम से निजात और सुगम यातायात की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
इस महत्वपूर्ण कार्य के दौरान रेलवे और कार्यदायी संस्था के अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद रहे। मौके पर रेलवे के सीनियर एडीईएन राजेश कुमार यादव, एनएच के अवर अभियंता ओपी प्रसाद और स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण मूर्ति मौजूद रहे और अपनी देखरेख में कार्य संपन्न कराया।
सोमवार से गर्डर चढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। जंघई-नीभापुर रेल रूट पर ब्लॉक लेकर अगले दो दिनों के अंदर गार्डर चढ़ाने का काम कर लिया जाएगा।- ओपी प्रसाद, अवर अभियंता, नेशनल हाईवे

Trending Videos