सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Inflation dampens the joy of Khichdi

Jaunpur News: महंगाई ने फीका किया खिचड़ी का उल्लास

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Inflation dampens the joy of Khichdi
मकर संक्रांति के मद्देनजर खरीददारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बदलापुर। सूर्य उपासना, दान, पुण्य और समृद्धि के पावन पर्व मकर संक्रांति पर महंगाई का असर दिख रहा है। महंगाई के चलते लोगों के घर का बजट बिगड़ रहा है। खिचड़ी पहुंचाने के लिए लोगों को घर के खर्च में कटौती करनी पड़ रही है। मकर संक्रांति के त्योहार पर बाजार में भीड़ बढ़ गई है। लाई, चूरा, तिलकुट, रेवड़ी, गट्टा आदि की दुकानें सज गई हैं किंतु महंगाई के चलते खरीदारों की संख्या पर असर पड़ा है। महिलाओं का कहना है कि त्योहार की परंपरा निभाने में घर का बजट गड़बड़ाने लगा है। महंगाई की मार से त्योहार फीका हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि सभी सामान के दाम बढ़ने के साथ ही भाड़े में भी बढ़ोतरी हुई है। इससे दाम में 15 से 20 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। जब सामान महंगे दाम पर खरीदे गए तो थोड़ा ही फायदा रखकर बिक्री करनी मजबूरी हो जाती। ग्राहक तो आ रहे हैं लेकिन जरूरी सामान ही खरीद रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed