सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Is the beating of saints and monks a conspiracy? CBI should investigate

Jaunpur News: संतों, बटुकों को पीटना कहीं कोई षड्यंत्र तो नहीं, सीबीआई करे जांच

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Is the beating of saints and monks a conspiracy? CBI should investigate
स्वामी चक्रपाणि महराजा। संवाद
विज्ञापन
स्वामी चक्रपाणि महराज का चित्रगुप्त मंदिर रूहटा में हुआ स्वागत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महराज ने कहा कि सनातन की पहचान माघ मेले में मौनी अमावस्या पर संतों और बटुकों को पीटना कहीं कोई षड्यंत्र व योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश तो नहीं। इसकी जांच सीबीआई होनी चाहिए।
स्वामी चक्रपाणि महराज ने श्री चित्रगुप्त भगवान मंदिर रूहटा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को अपना आदर्श नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को मानना चाहिए। जिन्होंने ने राष्ट्रहित में सदैव कार्य किया। सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन कर देश को आजादी दिलाने में बड़ा योगदान दिया था। उत्तर प्रदेश में सनातन धर्म हिंदू राष्ट्र के लिए हिंदू सनातन यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे मंदिर को एक दूसरे से जोड़ने का कार्य करेगी। आए दिन सनातन धर्म को बदनाम करने की एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है। सनातन धर्म हिंदू राष्ट्र के लिए संकल्पित है। कुछ लोग हमारी सनातन परंपरा को बदनाम की साजिश करते हैं। लव जिहाद और धर्मांतरण मामले में सख्त कानून बनना चाहिए। गोरक्षा कानून भी जरूरी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर नोटों पर होनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव, रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, दयाल सरन, विनय श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कम्युनिस्ट हिंदू परंपराओं को नुकसान पहुंचा रहे
चक्रपाणि महाराज ने कहा कि कम्युनिस्टवादी हिंदू पंरपराओं पर चोट पहुंचा रहे हैं, ऐसा त्रेता युग में भी हुआ था। ऋषियों के यज्ञ पूजन में व्यवधान डाला जाता था। तब रामचंद्र ने राक्षसों का संहार किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने स्वामी चक्रपाणि महराज का स्वागत किया। कहा कि आज बसंत पंचमी उत्सव पर स्वामी जी का जनपद आगमन हर्ष का विषय है। इसके पूर्व स्वामी चक्रपाणि महराज का जगह-जगह बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू ने कहा है सुभाष चंद्र बोस की प्रेरणा से कायस्थ महासभा ने एक युवाओं की फौज खड़ी कर दी है। स्वामी चक्रपाणि महराज ने राजेश श्रीवास्तव को प्रदेश संयोजक श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद उत्तर प्रदेश मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed