सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jainpur dominated the Taekwondo Challenge Cup

Jaunpur News: ताइक्वांडो चैलेंज कप में रहा जाैनपुर का दबदबा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jainpur dominated the Taekwondo Challenge Cup
ताइक्वाडो कप में खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर चैलेंज कप के दूसरे दिन मंगलवार को सब जूनियर श्रेणी में जौनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मास्टर विराट ने भदोही और देवरिया के खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं, श्रेयान सिंह पटेल ने आजमगढ़ के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। प्रखर उपाध्याय ने मऊ के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि अंतिम यादव ने देवरिया के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। कनक प्रसाद, उजाला निषाद, अंबे केसरी, एलिजा अब्बास, वीरांगना मिश्रा, प्राजंल मौर्य, और साक्षी सिंह ने अपनी वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल प्राप्त किए। देवरिया के खिलाड़ियों ने फाइट करके दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि आजमगढ़ तीसरे और भदोही चौथे स्थान पर रही। जौनपुर चैलेंज कप में जौनपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया, देवरिया ने दूसरा, भदोही ने तीसरा और आजमगढ़ ने चौथा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय और विशिष्ट अतिथि एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। नेशनलिटी की भूमिका में विशाल कुमार, राहुल कुमार, विकास कुमार, आर्य कुमार, मनोज मिश्रा निर्णायक भूमिका में थे। इस अवसर पर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष तरुण शुक्ला, उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, और मिशन वीरांगना ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा भी मौजूद रही। अंत में, मास्टर प्रवीण मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed