{"_id":"698179c5e9317b92ce0b5f9b","slug":"jaunpur-police-arrested-four-people-in-case-of-religious-conversion-2026-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: लालच देकर करते थे ब्रेन वॉश, कबूल कराते थे ईसाई धर्म, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लालच देकर करते थे ब्रेन वॉश, कबूल कराते थे ईसाई धर्म, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार
Jaunpur Crime News: जौनपुर जिले में धर्म परिवर्तन की सूचना पर छापा मारकर पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को उठाया था। सभी से पूछताछ के बाद चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनका चालान कर दिया। वहीं अन्य लोगों को छोड़ दिया गया।
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जौनपुर जिले के तरियारी गांव में धर्म परिवर्तन के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस ने रविवार देर रात तक पूछताछ की। इसके बाद सभी महिला-पुरुषों को छोड़ दिया और चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोगों से बीमारी ठीक होने की बात कहकर उनका ब्रेन वॉश करते थे। इसके लिए उन्हें बीमारी की धमकी और लालच दी जाती थी।
क्या है मामला
तरियारी गांव में रविवार को पुलिस ने छापा मारकर 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था। विश्व हिंदू परिषद के सत्संग प्रमुख प्रखंड का काम देखने वाले केराकत कोतवाली क्षेत्र के नरहन गांव निवासी संत राम जनम नागर बाबा ने घटना की तहरीर दी।
तहरीर के मुताबिक, तरियारी गांव निवासी अजय कुमार ने अपने घर पर आजमगढ़ के बरौनी बरदह निवासी दिवाकर, गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के मैरादखान निवासी अवधेश और केराकत कोतवाली क्षेत्र के बलईपुर निवासी राजबली राम को बुलाया। वहां ईसाई धर्म परिवर्तन के लिए गांव और आजमगढ़ सहित दूरदराज की महिलाओं और पुरुषों को एकत्र किया गया। धार्मिक साहित्य के माध्यम से लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा जा रहा था।
इसे भी पढ़ें; Fake GST Billing: 10 बोगस फर्मों ने की 54 करोड़ की धोखाधड़ी, यूपी के अलावा अन्य जिलों में फैला है जाल
आरोप है कि वो लोगों को यह बता रहे हैं कि ईसाई धर्म में उन्हें हर प्रकार का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी बीमारी ठीक हो जाएगी। मान, प्रतिष्ठा और रुपये भी मिलेंगे। आरोप है कि धर्म परिवर्तन कराने वाले कह रहे थे कि अगर ईसाई धर्म की प्रार्थना न की तो पूरा परिवार बीमारी से ग्रस्त हो जाएगा। आरोप है कि प्रलोभन और बीमारी का डर बताकर समझाया-बुझाया जा रहा था।
केराकत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद अजय कुमार, राजबली, दिवाकर और अवधेश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक धर्म प्रचार पोस्टर, 26 धर्मग्रंथ, दो वास्तविक संग्रह, छह धार्मिक शास्त्र (भजन संहिता व नीति वचन), एक नया विधान और अन्य स्रोत ग्रंथ बरामद किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos

35 दिन में पांच स्थानों पर मामले आए सामने
जौनपुर जिले में धर्म परिवर्तन का खेल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। चोरी-छिपे यह जारी है। पुलिस मामला सामने आते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट जाती है। अब तक 35 दिन में धर्म परिवर्तन के पांच मामले आ चुके हैं।
25 जनवरी : लाइन बाजार थानाक्षेत्र के कुद्दूपुर निवासी मोनू सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि गांव स्थित राजेंद्र चौहान के अहाते में धर्म परिवर्तन की कोशिश की गई। मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ और ओडिशा निवासी दंपती समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए थे।
31 दिसबंर : पुलिस ने गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के पिलखिनी गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर कार्रवाई की थी। यहां एक आवास में धर्म परिवर्तन करा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से धार्मिक साहित्य और अन्य सामग्री बरामद हुई थी।
29 दिसंबर : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पुराना चौक में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। पुलिस ने पुराना चौक निवासी विरेंद्र कुमार जायसवाल की तहरीर पर धर्म परिवर्तन के मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया था।
28 दिसंबर : मछलीशहर में धर्म परिवर्तन के खेल का भंडाफोड विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया था। 28 दिसंबर को मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की थी। प्राथमिकी दर्ज कराने वाले विहिप के कार्यकर्ताओं ने दावा किया था कि उन्हें तीन महीने से सूचना मिल रही थी कि जमालपुर में इसाई मिशनरी सामूहिक धर्मातरण एवं चंगाई सभा कर रही है।
गरीब और कम पढ़े-लिखे बनते हैं साफ्ट टारगेट
गरीब और कम पढ़े लिखे लोगों को बहला फुसलाकर अच्छी शादी, रोजगार, मुफ्त इलाज, पैसे, खाना और सुनहरे भविष्य का सपना दिखाया गया। हिंदू देवी देवताओं, धर्म, ग्रंथों के बारे में भ्रम फैलाकर अपशब्द कहते हुए धर्म बदलने के लिए दबाव डाला जाता है।