सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Labor union demonstrated in the tehsil premises

Jaunpur News: मजदूर यूनियन ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Labor union demonstrated in the tehsil premises
उप जिला अधिकारी मड़ियाहूं को ज्ञापन सौंपते उत्तर प्रदेश खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन के लोग। संवा
विज्ञापन
मड़ियाहूं। उत्तर प्रदेश खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के बजट में छात्रों और नौजवानों की लगातार अनदेखी की जा रही है। रोजगार नहीं मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों की आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है। यूनियन ने विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन एवं आजीविका गारंटी मिशन एक्ट को जनहित में रद्द करने की मांग की। मजदूर नेताओं ने मांग किया कि खेत एवं ग्रामीण मजदूरों को काम न मिलने की स्थिति में मुआवजा दिया जाए। सभी मजदूरों को साल में कम से कम 200 दिन का काम मिले और 700 प्रतिदिन की न्यूनतम मजदूरी का तत्काल भुगतान किया जाए। इसके अलावा खेत मजदूरों को 55 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद 10,000 मासिक पेंशन देने, मनरेगा में भारत सरकार द्वारा पुरानी बजट व्यवस्था जारी रखने तथा खेत मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग उठाई। धरना व ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक पांडेय, रघुवर प्रजापति, जलाल सरोज, रामगोपाल सिंह, राजेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed