{"_id":"699d379e384f19f94804c7ff","slug":"jaunpur-police-arrested-man-who-threatened-to-bomb-court-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साजिश का पर्दाफाश: यूट्यूब पर वीडियो से सीखा, ठेले वालों से लिया वाई-फाई; भेजा धमकी भरा ई-मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश का पर्दाफाश: यूट्यूब पर वीडियो से सीखा, ठेले वालों से लिया वाई-फाई; भेजा धमकी भरा ई-मेल
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले की पुलिस ने दीवानी कचहरी और पुलिस लाइन के नंबर एक गेट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेमिका का रिश्ता कहीं और तय होने से नाराज था। बदला लेने के लिए उसने यह खुराफात किया।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी विशाल रंजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जौनपुर जिले में दीवानी न्यायालय और पुलिस लाइन गेट नंबर एक को बम से उड़ाने की धमकी देने और पांच लोगों को इस अपराध में फंसाने वाला विशाल रंजन आजमगढ़ का रहने वाला है। प्रेमिका का रिश्ता कहीं और तय हो जाने से उसके दिमाग में इस तरह का खुराफात आया।
Trending Videos
वाराणसी और आजमगढ़ में बम धमाके की अफवाह की घटना के बाद उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर तरीका खोजा था, फिर वाराणसी के कैंट क्षेत्र में जाकर ठेले वाले और दुकानदार से वाई-फाई लेकर ई-मेल भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थानाक्षेत्र का विशाल रंजन प्राथिमक विद्यालय में शिक्षक बनने का सपना संजोए था। वह इसके लिए आजमगढ़ के एक कॉलेज से डीएलएड कर रहा है और किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था। पढ़ने में ठीक-ठाक विशाल की इलाके की एक युवती से पहचान हुई। दोनों प्यार करने लगे थे। इसी बीच युवती की शादी सरपतहां थानाक्षेत्र के युवक से तय हो गई। इसके बाद युवती ने विशाल से दूरी बना ली। इससे नाराज होकर उसने युवती की फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करनी शुरू कर दी। इस पर युवती का रिश्ता टूट गया था।
इसके बाद पंचायत में विशाल को युवती के परिजनों से माफी मांगनी पड़ी। एकतरफा प्यार में विशाल ने बदला लेने के लिए योजना बनाई। सोशल मीडिया से पंचायत में शामिल लोगों के नंबर खोजने लगा। बीते दिनों क्रिकेट प्रतियोगिता में पांच मोबाइल नंबर मिले, जिनमें सरपतहां थानाक्षेत्र के युवक का भी था।
इसी बीच वाराणसी और आजमगढ़ दीवानी को बम से उड़ाने की धमकी वाले मेसेज की जानकारी उसको हुई। विशाल ने बदला लेने के लिए यूट्यूब पर वीडियो देखे। खुद को बचाने के लिए उसने वीपीएन और प्रोटान के बारे में जानकारी हासिल की। आईपी एड्रेस छिपाने के लिए वह वाराणसी के कैंट गया।
जांच में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक, उसने ठेले वाले और इंटरनेट यूज करने वालों से वाईफाई लेकर पांच अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकी भरे मेसेज भेजे थे। ईमेल में उसने पांच मोबाइल नंबरों का जिक्र कर मुख्यमंत्री से रुपये भेजने के लिए कहा।
जांच में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक, उसने ठेले वाले और इंटरनेट यूज करने वालों से वाईफाई लेकर पांच अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकी भरे मेसेज भेजे थे। ईमेल में उसने पांच मोबाइल नंबरों का जिक्र कर मुख्यमंत्री से रुपये भेजने के लिए कहा।
यूपी एटीएस ने इलेक्ट्रॉनिक और फिजिकल जांच की, जिसमें आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियां, वीपीएन, प्रोटान और प्रॉक्सी का विश्लेषण किया गया। जांच में आरोपी के पास से फर्जी फेसबुक आईडी मिली। आरोपी के किराये के कमरे पर एटीएस ने छापा मारा जहां से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो मेमोरी कार्ड, चार सिम कार्ड और 21,092 रुपये कैश बरामद हुए। फोन की जांच में 50 ईमेल आईडी (प्रोटॉन, जीमेल, आउटलुक) और 20 फेसबुक आईडी मिलीं। आरोपी ने सोशल मीडिया से महिलाओं की फोटो डाउनलोड कर अश्लील कंटेंट भी बनाया था।
बाइक से मास्क लगाकर कोर्ट पहुंचा आरोपी
दीवानी न्यायालय व पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की ई-मेल से धमकी देने वाले आरोपी विशाल रंजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय अन्नपूर्णा की अदालत में कोर्ट में देर शाम पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अधिवक्ताओं के रोष को देखते हुए आरोपी को गोपनीय ढंग से कोर्ट में पेश किया गया। इसके लिए पुलिस ने बाइक का सहारा लिया और आरोपी ने मास्क लगाया था ताकि लोगों का ध्यान न जाए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
