सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shubham was murdered in a cricket dispute, 5 accused arrested

Jaunpur News: क्रिकेट के विवाद में हुई थी शुभम की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Shubham was murdered in a cricket dispute, 5 accused arrested
गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी। पुलिस विभाग
विज्ञापन
बरसठी। जमुनीपुर गांव में रविवार को हुए शुभम शुक्ला (24) हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस जघन्य हत्या की वजह क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ मामूली विवाद था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित सभी पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शनिवार को शुभम शुक्ला और मंगरमू निवासी विकास यादव के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में रविवार को विकास यादव ने अपने साथियों—सुमित उर्फ छोटू, सचिन पटेल, अनुज पटेल और एक बाल अपचारी के साथ मिलकर साजिश रची। आरोपियों ने शुभम को गांव के एक बगीचे में बुलाया और वहां उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय शुभम की मौत हो गई थी। बरसठी थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक के पिता राजेश शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। रात भर चली छापेमारी के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed