सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   JCs intersection is under siege by autorickshaws, trapping 10,000 vehicles daily

Jaunpur News: जेसीज चौराहे पर डग्गामारों का कब्जा, 10 हजार वाहन रोज फंस रहे जाल में

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
JCs intersection is under siege by autorickshaws, trapping 10,000 vehicles daily
जेसीज चौराहा पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। शहर की लाइफलाइन माना जाने वाला जेसीज चौराहा इन दिनों जाम का पर्याय बन चुका है। प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले 10 हजार से अधिक वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। जाम का सबसे बड़ा कारण रोडवेज और निजी बसों द्वारा बीच सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारी भरना है। इस अव्यवस्था का असर जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट और कचहरी जाने वाले लोगों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं पर भी पड़ रहा है। शेखपुर निवासी रवींद्र यादव, मियांपुर निवासी ओपी सिंह, जितेश दुबे, शीला देवी आदि ने जिला प्रशासन से जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की है। स्थानीय निवासियों की मांग पर एआरटीओ प्रवर्तन एसके सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed