सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Malaria patients' data will be uploaded on IHIP

Jaunpur News: आईएचआईपी पर अपलोड होगा मलेरिया के मरीजों का डाटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Malaria patients' data will be uploaded on IHIP
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात लैब टेक्निशियन और ऑपरेटर को दी जाएगी ट्रेनिंग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। संचारी रोगों की निगरानी और इलाज की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मलेरिया के मरीजों की जानकारी आईएचआईपी (इंटीग्रेटेड हेल्थ इनफार्मेशन प्लेटफॉर्म ) पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके लिए लैब टेक्निशियन और डाटा ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आईडीएसपी-आईएचआईपी के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संचारी रोगों की निगरानी और इलाज की व्यवस्था को मजबूत करना था। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने रोग निगरानी की प्रक्रिया और तकनीकी की जानकारी दी जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील कुमार यादव ने यह जानकारी दी। बताया कि आईडीएसपी का मतलब एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विंलांस प्रोग्राम) है। यह राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण कदम है। ताकि मामलों की निगरानी, रिपोर्टिंग और रियल-टाइम ट्रैकिंग को बेहतर बनाया जा सके और मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इसमें पॉजिटिव केस और आउटब्रेक की जानकारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

बीमारी की निगरानी आसान होगी
आईडीएसपी का मतलब एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम) है। यह जो भारत सरकार का प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रम है, इसका उद्देश्य बीमारियों की निगरानी करना, खासकर महामारी वाले रोगों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, खसरा आदि के प्रकोप का जल्द पता लगाना और उन पर प्रतिक्रिया देना है। यह डाटा एकत्र करके, विश्लेषण करके और त्वरित प्रतिक्रिया वाली टीमों के माध्यम से समय पर कार्रवाई कर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed