सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Nation's progress is possible only through the progress of women: Manorama Maurya

महिलाओं की उन्नति से ही राष्ट्र की प्रगति संभव : मनोरमा मौर्या

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Nation's progress is possible only through the progress of women: Manorama Maurya
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जेसीआई जौनपुर की ओर से आयोजित सम्मान समारोह शामिल महिलाएं। संस्था
विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह नगर के एक होटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सागरिका चक्रवाल एवं शानवी जायसवाल के द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। पूर्व चेयरपर्सन प्रीति जायसवाल के द्वारा आस्था पाठ पढ़ा गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। कहा कि महिलाओं की उन्नति से ही राष्ट्र की प्रगति संभव है। विशिष्ट अतिथि महिला चौकी प्रभारी कंचन पांडेय ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है । यदि कोई अवांछनीय घटना होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस आपके साथ तत्परता से खड़ी है। संस्था की कोऑर्डिनेटर श्रद्धा जायसवाल ने महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर चिंता जाहिर की। संस्था सदस्य ग्राम प्रधान ज्योति यादव ने सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्र से उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें चिकित्सा जगत से डॉ. शैली मोहन निगम, राजनीतिक क्षेत्र से मेनका सिंह, मिस यूपी विजेता खुशबू प्रजापति, व्यवसायिक जगत से अनीता प्रजापति को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अवार्ड दिया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. राम सूरत मौर्य, सोनी जायसवाल, मंजू जायसवाल, किरण सेठ, कंचन पांडेय, प्रीति जायसवाल, सीमा अग्रहरि, रविंदर कौर, नीतू सिंह, सुधा जायसवाल, रेणुका सोनी, नेहा प्रजापति, हर्षिता मौर्या, प्रगति मिश्रा आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed