{"_id":"69adc28c3b918bbff602f054","slug":"amidst-the-blessings-of-ramadan-the-message-of-peace-and-love-resonated-at-iftar-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-150835-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रमजान की बरकतों के बीच इफ्तार में गूंजा अमन और मोहब्बत का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रमजान की बरकतों के बीच इफ्तार में गूंजा अमन और मोहब्बत का पैगाम
नगर के बेगमगंज स्थित मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक में आयोजित रौजा इफ्तार में शामिल लोग। संवाद
- फोटो : करणी सेना के पदाधिकारी यूजीसी का विरोध करते हुए। संवाद
Link Copied
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के बेगमगंज स्थित मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक में पवित्र माह-ए-रमजान के 17 रमजान को शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी की ओर से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रोजा इफ्तार कर आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया। मौलाना डॉ. काजिम मेंहदी उरूज ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का संदेश पूरी मानवता के लिए अमन, मोहब्बत और शांति का पैगाम है। उन्होंने कहा कि रमजान बरकतों और रहमतों का महीना है। इसमें इंसान को अपने अंदर की बुराइयों को दूर कर अच्छे कार्यों की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजा इंसान को सब्र और इंसानियत का पाठ पढ़ाता है। यह महीना हमें गरीबों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की मदद करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के आयोजक मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि माह-ए-रमजान में अल्लाह नेकियों का सवाब कई गुना बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि रोजा केवल भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं बल्कि यह इंसान को हमदर्दी, इंसानियत और दूसरों की तकलीफ को समझने की सीख देता है। इफ्तार से पहले शिया समुदाय की नमाज मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने अदा कराई, जबकि सुन्नी समुदाय की नमाज हजरत अबुल खैर ने पढ़ाई। इसके बाद देश और कौम की तरक्की, अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। इस मौके पर मौलाना हसन मेंहदी, मौलाना रज़ा अब्बास कहना, मौलाना ज़फर खान, लाल मोहम्मद राईन, मोहम्मद मुस्तफा शम्शी, शहनवाज मंज़ूर मौजूद रहे। आरिफ हुसैनी ने आभार व्यक्त किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।