सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Gulal was thrown at Holi gathering, giving the message of harmony and brotherhood.

Jaunpur News: होली मिलन में उड़ा गुलाल, सौहार्द और भाईचारा का दिया संदेश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Gulal was thrown at Holi gathering, giving the message of harmony and brotherhood.
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से नगर के सुक्खीपुर स्थिति लॉन में आयोजित होली मिलन समारोह में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द एवं भाईचारा का संदेश दिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, नगर अध्यक्ष जय कृष्ण साहू ने अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। आपसी प्रेम व भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्या ने सभी को होली की बधाई दी। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक बैंकर रहे। रंगोत्सव में गायक अवनींद्र तिवारी ने होली गीत व लोकगीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू, युवा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष अमित जायसवाल द्वारा शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं समाज सेवी को सम्मानित किया गया। संचालन योगेश साहू एवं प्रदीप सिंह ने किया। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष घनश्याम सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष आरिफ भाई, सपा जिला महासचिव आरिफ हबीब, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता नीरज सिंह, सुभाष कुशवाहा, पीयूष गुप्ता, भाजपा नेता आशीष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और व्यवसायी माैजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed