सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The cultural presentations of the children at the Children's Fair and Annual Festival captivated the hearts of the people

Jaunpur News: बाल मेला एवं वार्षिकोत्सव में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The cultural presentations of the children at the Children's Fair and Annual Festival captivated the hearts of the people
सिकरारा के इब्राहिमाबाद स्थित पीएम श्री विद्यालय पर आयोजित मदर्स मेला कार्यक्रम में कार्यक्रम प
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के इब्राहिमाबाद स्थित पीएमश्री कंपोजिट स्कूल पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित बाल मेला कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. आनंद सिंह ने कहा कि किसी भी देश का विकास वहां के महिला समाज के विकास पर निर्भर करता है। यहां के बच्चों में जो आत्म विश्वास देखने को मिला वह कम विद्यालयों में ही मिलता है। यहां का भौतिक परिवेश सभी को आकर्षित कर रहा है। विशिष्ट अतिथि ज्योति सिंह ने कहा कि इस विद्यालय में नियुक्त शिक्षिकाओं ने बड़ी मेहनत से कार्यक्रम को सजाया संवारा है, जो सराहनीय है। कक्षा पांच की छात्राओं ने हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की... पर भावपूर्ण नृत्य किया। कक्षा 6, 7 और 8 के छात्रों ने कीजो केसरी के लाल भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी। कक्षा 1 और 2 के नन्हे बच्चों ने दुनिया में आए हो तो काम कर प्यारे... को प्रस्तुत किया। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने दहेज प्रथा पर हृदयस्पर्शी गीत प्रस्तुत किया। बागवान उजड़े नहीं थीम पर हिमांशु ने मूक अभिनय कर पर्यावरण और परिवार के संरक्षण का संदेश दिया। 3, 4 और 5 के बच्चों ने मैं नहीं स्कूल जाना शीर्षक वाले हास्यपूर्ण नृत्य कर सभी को लोटपोट कर दिया। प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। छात्रों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक लल्लन उपाध्याय, डॉ. विजय बहादुर सिंह, डॉ. संतोष तिवारी, श्वेतांक सिंह, अंजली यादव, कविता राव, काजल, अलका, डिंपल, वर्षा, नेहा यादव रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान लीलावती यादव व संचालन नंदिनी मौर्य, दीप माला व मीना सिंह ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed