सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police to question Suraj, who amputated his leg for admission

Jaunpur News: दाखिले के लिए पैर काटने वाले सूरज से पूछताछ करेगी पुलिस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police to question Suraj, who amputated his leg for admission
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर में दिव्यांग कोटे से एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए खुद के पैर का पंजा काटने वाले सूरज भास्कर (24) से पुलिस पूछताछ करेगी।
पुलिस जांच कर रही है कि उसका सहयोगी कोई और तो नहीं। क्योंकि ग्राइंडर से पंजा काटने के बाद मशीन को भी सुरक्षित रखा गया था।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खलीलपुर निवासी सूरज भास्कर (24) डी फार्मा पास है। वह नीट की भी तैयारी कर रहा है।
उसकी डायरी से पुलिस को कई बड़ी और हैरान करने वाली बातें भी पता चलीं हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। जांच में पता चला है कि वह निर्माणाधीन मकान से समीप एक स्थान पर अपने पैर का पंजा काटा था, क्योंकि वहीं पर बिजली की उपलब्धता थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने यह कार्य ग्राइंडर मशीन की मदद से किया था। वहां खून के भी छींटे मिले हैं। पुलिस अब इस बात को भी पुख्ता करने में जुटी है कि कहीं उसकी मदद में तो कोई और तो नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed