सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Protested by uprooting meter due to high bill

Jaunpur News: बिल ज्यादा आने पर मीटर उखाड़कर किया प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Protested by uprooting meter due to high bill
मुफ्तीगंज के मुर्तजाबाद गांव में स्मार्ट मीटर उखाड़ कर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव की दलित बस्ती में बिजली विभाग की ओर से भेजे जा रहे कथित बढ़े हुए बिल से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
Trending Videos

ग्रामीणों का आरोप है कि बीते बुधवार शाम आई तेज आंधी में बिजली का खंभा गिर गया, जिसके कारण पिछले चार दिनों से बस्ती में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इसके बावजूद उनके मोबाइल पर प्रतिदिन 60 से 63 रुपये तक बिजली बिल का मैसेज आ रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। गांव के हरिलाल, तारा देवी, शिवनाथ, सुभाष चंद्र, बरखु, श्याम नारायण आदि ग्रामीणों ने बताया कि पहले उनका मासिक बिजली बिल 100 से 200 रुपये के बीच आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह बढ़कर 5 गुना तक पहुंच गया है। उनका कहना है कि घरों में केवल एक-दो एलईडी बल्ब और पंखे का सीमित उपयोग होने के बावजूद इतना अधिक बिल आना समझ से परे है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई गुलाब प्रजापति ने बताया कि आंधी में खंभा टूटने की जानकारी है और उसे ठीक कराने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed