सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PU will release the online admit card of students next week

Jaunpur News: पूविवि अगले सप्ताह जारी करेगा छात्रों का ऑनलाइन प्रवेश पत्र

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
PU will release the online admit card of students next week
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए छात्रों का प्रवेश पत्र अगले सप्ताह ऑनलाइन जारी करेगा। छात्रों की समस्या के निस्तारण के लिए सात अप्रैल तक समय दिया गया। जिन छात्रों का रिजल्ट किसी कारण से अपूर्ण से उसे पूरा करा सकते हैं। विश्वविद्यालय के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अप्रैल से प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा कार्यक्रम तैयारी लिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, उनका प्रवेश पत्र ऑनलाइन करने के लिए एजेेंसी को निर्देश दिया गया है। एजेंसी की लापरवाही के कारण करीब एक हजार से अधिक छात्र ऐसे हैं, जिनका रिजल्ट अपूर्ण है। तमाम छात्र ऐसे हैं, जो परीक्षा में शामिल हुए हैं, लेकिन उनका नंबर अभी तक रिजल्ट पर नहीं चढ़ाया गया है। ऐसे छात्र रिजल्ट पूर्ण कराने के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे छात्र-छात्राओं का रिजल्ट पूर्ण कराने के लिए सात अप्रैल तक का समय दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह का कहना है कि जिन छात्रों के रिजल्ट में गड़बड़ी है, उसे ठीक कराने के लिए सात अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसके बाद छात्रों का प्रवेश पत्र ऑनलाइन करा दिया जाएगा। जौनपुर और गाजीपुर के 604 महाविद्यालयों के छात्र सम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होनी हैं। परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अगले सप्ताह प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। एजेंसी प्रवेश पत्र आनलाइन करने का निर्देश दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed