सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PWD to inspect structures of large swings installed in BRP

Jaunpur News: बीआरपी में लगे बड़े झूलों के संरचनाओं की जांच करेगा पीडब्ल्यूडी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
PWD to inspect structures of large swings installed in BRP
विज्ञापन
जौनपुर। बीआरपी कॉलेज में इस समय प्रदर्शनी चल रही है। इस प्रदर्शनी का निरीक्षण करने शनिवार की देर शाम जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन पहुंचे। प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए प्रदर्शनी के प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बड़े झूलों एवं अन्य संरचनाओं की पीडब्ल्यूडी द्वारा जांच कराए जाने तथा सीसीटीवी व्यवस्था क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। साथ ही सख्त निर्देश दिए कि आयोजन स्थल की नियमित साफ सफाई भी कराई जाए।
Trending Videos

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रदर्शनी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए तथा झूलों एवं अन्य उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंन कहा कि सभी वालंटियर्स एवं कर्मचारियों के पहचान पत्र अनिवार्य रूप से बनाए जाएं तथा विद्युत पोल एवं वायरिंग की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मेले में अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा फायर सेफ्टी उपकरण मानक के अनुरूप स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी स्थल पर साफ-सफाई, शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था एवं पेयजल उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खान-पान की गुणवत्ता के संबंध में उपस्थित लोगों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए और कहा कि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सीआरओ अजय अंबष्ट, एडीएम परमानंद झा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed