Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jaunpur News
›
Meritorious students were felicitated on the foundation day of Mata Prasad Adarsh Shikshan Sansthan in Jaunpur
{"_id":"6a2701226ec42081170e01d9","slug":"video-meritorious-students-were-felicitated-on-the-foundation-day-of-mata-prasad-adarsh-shikshan-sansthan-in-jaunpur-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जौनपुर में माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान के स्थापना दिवस पर मेधावियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जौनपुर में माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान के स्थापना दिवस पर मेधावियों का हुआ सम्मान
जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र के भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान का 34वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू रहे। उन्होंने पीजी कक्षाओं से लेकर प्ले ग्रुप तक के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। बोर्ड परीक्षा में विद्यालय स्तर पर हाईस्कूल एवं इंटर की छात्रा दिव्यांशी यादव एवं शानू सिंह को साइकिल भेंट की गई। इसी प्रकार कक्षा 9 एवं 11 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्रा आर्या पाठक तथा छात्र उज्ज्वल सिंह को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। जूनियर कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को घड़ी प्रदान की गई। स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को घड़ी पुरस्कार स्वरूप दी गई। स्नातक स्तर पर बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रज्ञा तिवारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। प्राथमिक स्तर के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।