सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur News old man dies after falling headfirst pit shocked older cousin also passes away village mourning

Jaunpur News: गड्ढे में सिर के बल गिरने से वृद्ध की मौत, सदमे में चचेरे बड़े भाई ने भी तोड़ा दम; गांव में मातम

अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 08 Jun 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
सार

UP News: जौनपुर के परासिन गांव में बीमार चचेरे भाई का हालचाल लेकर लौट रहे राम नारायण प्रजापति गड्ढे में गिरकर मौत का शिकार हो गए। देर रात यह खबर सुनकर उनके बीमार चचेरे भाई राम दवर को गहरा सदमा लगा और उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में मातम है।

Jaunpur News old man dies after falling headfirst pit shocked older cousin also passes away village mourning
दो लोगों की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Jaunpur News: जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के परासिन गांव में रविवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। बीमार चचेरे बड़े भाई का हालचाल लेकर लौट रहे छोटे भाई की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। वहीं, देर रात जब बड़े भाई को इस दुखद घटना की जानकारी मिली तो उन्हें गहरा सदमा लगा और उनकी भी जान चली गई। कुछ ही घंटों के भीतर एक ही परिवार के दो बुजुर्ग भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Trending Videos

ग्राम प्रधान कृष्ण प्रताप सिंह के अनुसार, परासिन गांव निवासी राम नारायण प्रजापति (70) रविवार को अपने चचेरे बड़े भाई राम दवर (85) का हालचाल जानने उनके घर गए थे। राम दवर लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शाम करीब छह बजे राम नारायण उनसे मिलकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास स्थित एक गहरे गड्ढे के समीप उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सिर के बल उसमें गिर पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

बताया गया कि गड्ढे में दलदल भरा हुआ था, जिससे वह बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद राम नारायण का शव गड्ढे में मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

उधर, देर रात जब राम नारायण की मौत की सूचना उनके बीमार चचेरे भाई राम दवर को मिली तो वे गहरे सदमे में आ गए। परिजनों के मुताबिक, खबर सुनते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हृदयाघात जैसा दौरा पड़ा। परिवार के लोग उपचार की व्यवस्था कर पाते, उससे पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

एक ही परिवार में कुछ घंटों के भीतर दो मौतों से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed