सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Self-counting system will increase the accuracy of data

Jaunpur News: स्वगणना प्रणाली से बढ़ेगी आंकड़ों की शुद्धता

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Self-counting system will increase the accuracy of data
विज्ञापन
बक्शा। आगामी जनगणना 2027 के तहत स्वगणना अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को विकास खंड बक्शा के सभागार में स्वगणना अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में आए विजय भान यादव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वगणना की पूरी प्रक्रिया, डिजिटल माध्यमों के उपयोग व नागरिकों की भागीदारी तय करने के व्यावहारिक तरीकों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि स्वगणना प्रणाली से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। एडीओ आरडी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 7 मई से 21 मई तक स्वगणना अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कोई भी नागरिक स्वयं अपनी जनगणना ऑनलाइन या निर्धारित माध्यम से पूरी कर सकेगा। कहा कि जनसहभागिता से अभियान की गति तेज होगी और आंकड़ों में त्रुटियों की संभावना न्यूनतम रहेगी, जिससे भविष्य की नीतियों के निर्माण में सटीकता आएगी। खंड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल ने कहा कि सरकार की योजनाएं, संसाधनों का आवंटन और विकास कार्यों की दिशा जनगणना के आंकड़ों पर ही आधारित होती है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करें और अधिकतम सहभागिता तय करें। इस मौके पर महेश तिवारी, गौर गणेश, शिवानी श्रीवास्तव, सरिता पाल, शिवम यादव, लक्ष्मीचंद्र, कमलेश खरवार, शिवश यादव, शिवशंकर मौर्य, केशरी प्रसाद आदि लोग रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed