{"_id":"6a4ea23b5d75dca0130f3881","slug":"senior-citizens-are-the-heritage-of-society-serving-them-is-our-duty-principal-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-158566-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर उनकी सेवा हमारा कर्तव्य : प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर उनकी सेवा हमारा कर्तव्य : प्राचार्य
विज्ञापन
सैय्यद अलीपुर स्थित कृषक विकास समिति निःशुल्क वृद्धाश्रम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान मौ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्हनी। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से बुधवार को सैय्यद अलीपुर स्थित वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सलाह देते हुए दवाएं दीं। प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और सम्मानजनक जीवन के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाएंगे।
शिविर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अनुरोध पर आयोजित किया गया। परिषद की पहल पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नेत्र रोग, जनरल मेडिसिन, क्षय एवं वक्ष रोग, सामुदायिक चिकित्सा और शल्य चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजी।
प्रो. कमल के निर्देश पर आयोजित शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एए जाफरी और जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार की देखरेख में चिकित्सकों की टीम ने रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की। प्रो जाफरी ने कहा कि इस तरह के शिविरों से जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंचाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
शिविर में डॉ. अमित पटेल, डॉ. नितेश कुमार यादव, डॉ. निहारिका, डॉ. अक्षय सिंह, डॉ. संदीप सिंह, फार्मासिस्ट, गिरिजेश राय, प्रधान हरिशंकर, केयर टेकर रवि कुमार, महिमा चौबे, एबीवीपी के प्रांतीय सदस्य हर्षवर्धन, प्रखर, अक्षत और अर्जुन मौजूद रहे।