{"_id":"6a5001b20e0c4ee2aa018f99","slug":"health-department-raids-seals-four-illegal-hospitals-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-158630-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: स्वास्थ्य विभाग ने छापे मारे, चार अवैध अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: स्वास्थ्य विभाग ने छापे मारे, चार अवैध अस्पताल सील
विज्ञापन
सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सील करवाते चिकित्साधिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुइथाकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार की देर शाम बिना पंजीकरण तथा बेसमेंट में चल रहे क्लीनिक व नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार अस्पतालों को सील किया। एक संचालक को आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए चेतावनी दी गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रांत गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरायमोहिउद्दीनपुर व रामनगर बाजार में सघन जांच अभियान चलाया। सरायमोहिउद्दीनपुर में अवैध रूप से चल रहे डॉ. शिव प्रसाद, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मनीष कुमार और डॉ. आरिफ के अस्पताल को सील कर दिया। वहीं एस जे मेमोरियल अस्पताल और रामनगर में संचालित रमेश के अस्पताल को चेतावनी देकर दो दिन के भीतर अस्पताल के कागजात दिखाने को कहा। कागजात नहीं दिखाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रांत गुप्ता ने कहा कि बिना पंजीकरण अथवा मानक पूरा किए संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बेसमेंट में किसी भी अस्पताल का संचालन नहीं होने पाएगा।
मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे तीन क्लीनिक संचालकों को नोटिस
धर्मापुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम के निर्देश पर बुधवार की शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर की आड़ में संचालित अवैध क्लीनिकों पर छापे मारे। नोटिस पकड़ा कर चेतावनी दी। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक शटर बंद कर भाग गए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गौराबादशाहपुर क्षेत्र के चोरसंड तथा धर्मापुर ब्लॉक के सेवईनाला में तीन मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे। यहां बिना अनुमति क्लीनिक संचालित होते मिले। सीएचसी अधीक्षक चोरसंड डॉ. श्रवण कुमार यादव एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (एचईओ) विजय बहादुर के नेतृत्व में बुधवार की शाम को पहुंची टीम ने तीनों संचालकों को तत्काल अवैध क्लीनिक बंद करने का नोटिस पकड़ा दिया। भविष्य में दुकान का संचालन नहीं करने की चेतावनी दी। इस दौरान चोरसंड और सेवईंनाला में कई मेडिकल स्टोर के संचालक शटर गिराकर भाग गए थे। सीएचसी अधीक्षक चोरसंड डॉ. श्रवण कुमार यादव ने बताया कि मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से इलाज करने की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने कहा कि नोटिस के बावजूद यदि दोबारा अवैध क्लीनिक का संचालन पाया गया तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -
सीएमओ ने तीन सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण किया
रामनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने बृहस्पतिवार को सीएचसी रामनगर, पीएचसी नेवढ़िया और जमालापुर का निरीक्षण किया। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जांच कर समय पर रेफर करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने ओपीडी कक्ष, लेबर रूम, लेबर वार्ड सहित पीएमएसएमए दिवस का निरीक्षण किया। लाभार्थियों से जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने निर्देश दिया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत सभी लाभार्थियों को समय से भुगतान किया जाए और अधिक से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. अश्वनी कुमार सिंह व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।