{"_id":"6a4ffeba5c9790906a056156","slug":"farmer-dies-from-electric-shock-from-a-shock-fence-machine-installed-in-the-field-enclosure-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-158645-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: खेत के बाड़े में लगी झटका मशीन के करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: खेत के बाड़े में लगी झटका मशीन के करंट से किसान की मौत
विज्ञापन
खुटहन--- करंट से मृत शेरे खरवार की फाइल फोटो। परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के मोबारकपुर गांव में बृहस्पतिवार को खेत के चारों ओर लगाए गए तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से किसान शेरे खरवार (60) की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गांव निवासी शेरे खरवार (60) गांव के ही गोरखनाथ सिंह की भूमि बंटाई पर लेकर खेती करते थे। फसल को पशुओं से बचाने के लिए खेत की बाड़ में खुले तार लगाए गए थे, जिनमें झटका मशीन से करंट प्रवाहित किया गया था। बृहस्पतिवार को खेत में काम करने के दौरान शेरे खरवार अनजाने में तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी धर्मा देवी, पुत्र कमलेश समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।