फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pickup truck overturns onto car after collision; siblings killed.

Jaunpur News: टक्कर के बाद कार पर पलटा पिकअप, भाई-बहन की मौत

Fri, 10 Jul 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck overturns onto car after collision; siblings killed.
मुंगरा-- हादसा: मृतक आकाश सोनी की फाइल फोटो। परिजन
मुंगराबादशाहपुर। अयोध्या धाम से दर्शन कर लौट रहा मुंगराबादशाहपुर निवासी एक परिवार बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के पास हुए हादसे में कार सवार सगे भाई-बहन आकाश सोनी (26) और प्रिया सोनी (24) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मूल रूप से गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र के निवासी थे। माता-पिता के निधन के बाद पिछले तीन वर्षों से अपने जीजा मनीष सोनी के परिवार के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर के नईगंज मोहल्ला निवासी मनीष सोनी ने बताया कि मंगलवार को वे अपने परिवार के साथ दो कारों से अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। उनके साथ पत्नी दीपा सोनी, पुत्र शौर्य सोनी, शिवाय सोनी, श्याम सोनी तथा साले आकाश सोनी और साली प्रिया सोनी भी थे। दर्शन के बाद सभी बुधवार की रात लौट रहे थे। आकाश और प्रिया जिस कार में सवार थे वह आगे चल रही थी। पीछे दूसरी कार में वे अपने परिवार के साथ आ रहे थे। दोनों वाहनों के बीच महज दो सौ मीटर की दूरी थी। रात करीब एक बजे प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र में सरकारी अस्पताल के पास सामने चल रहा एक पिकअप से कार की जोरदार टक्कर हो गई। पिकअप वाहन असंतुलित होकर कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार आकाश सोनी तथा प्रिया सोनी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कार चला रहे मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला कटरा निवासी मोहित सोनी (25) बाल-बाल बच गए। पीछे चल रही कार में सवार मनीष सोनी और उनके परिवार के सदस्यों ने सामने ऐसा हादसा देख सहम गए। वाहन रोककर बचाव का प्रयास कार्य शुरू किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जनघटना की जानकारी मिली है। पीड़ित परिवार मुंगराबादशाहपुर का रहने वाला है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।- अश्विनी दुबे, थानाध्यक्ष (मुंगराबादशाहपुर)

मुंगरा-- हादसा: मृतक आकाश सोनी की फाइल फोटो। परिजन

मुंगरा-- हादसा: मृतक आकाश सोनी की फाइल फोटो। परिजन

मुंगरा-- हादसा: मृतक आकाश सोनी की फाइल फोटो। परिजन

मुंगरा-- हादसा: मृतक आकाश सोनी की फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed